पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 1400 डिफाल्टरों से 18 करोड़ 50 लाख की वसूली के लिए नोटिस जारी

1400 डिफाल्टरों से 18 करोड़ 50 लाख की वसूली के लिए नोटिस जारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीय स्टेट बैंक की 12 शाखाओं के करीब 1400 डिफाल्टरों से 18 करोड़ 50 लाख रुपए वसूलने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। ये वे लोग हैं जिन्होंने शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत बैंकों से ऋण लिए थे। इनसे उक्त राशि वसूलने के लिए एडीएम जीएस डाबर के नेतृत्व में जिलेभर में 24 मई से मेघा वसूली शिविर लगाए जाएंगे। एडिशनल तहसीलदार दीपाली जाधव ने बताया कि राशि जमा नहीं करवाने व शिविर में अनुपस्थित रहने वालों के खिलाफ एक पक्षीय कार्रवाई की जाएगी। इनकी चल/अचल संपत्ति कुर्क की जाएगी। शिविरों का शुभारंभ संबंधित एसडीएम करेंगे। गौरतलब है वित्तीय वर्ष 2016-17 में दो करोड़ 82 लाख रुपए वसूलकर एडीशनल तहसीलदार जाधव प्रदेश में प्रथम रही थीं।

शिविर कब और कहां

24 मई को तहसील कार्यालय बड़नगर।

28 मई को तहसील कार्यालय तराना।

30 मई को तहसील कार्यालय नागदा।

04 जून को कोठी पर तहसील कार्यालय उज्जैन में।

खबरें और भी हैं...