पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छात्रा ने फेसबुक पर दोस्ती से मना किया तो छात्रा के नाम से फर्जी आईडी बनाकर चेटिंग करने लगा

छात्रा ने फेसबुक पर दोस्ती से मना किया तो छात्रा के नाम से फर्जी आईडी बनाकर चेटिंग करने लगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवपुरी निवासी देशराज धाकड़ नामक युवक ने फ्रीगंज में रहने वाली निजी कॉलेज की छात्रा को दोस्ती के लिए फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। छात्रा युवक को पहचानती नहीं थी इस कारण रिक्वेस्ट अस्वीकार कर दी। इससे गुस्सा होकर युवक ने बदला लेने के छात्रा के नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी बना ली। उसके माध्यम से छात्रा के दोस्तों को चेटिंग करने लगा। छात्रा को जब इस बारे में मालूम हुआ तो उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन छात्रा को लेकर स्टेट सायबर सेल के उज्जैन जोन अधीक्षक जितेन्द्र सिंह से मिले। सायबर सेल की टीम ने युवक की खोजबीन शुरू की और उसे पकड़ लिया। सायबर सेल प्रभारी दीपिका शिंदे ने बताया कि आरोपी खुद भी निजी कॉलेज का छात्र है। पकड़े जाने के डर से उसने अपना मोबाइल नंबर भी बदल लिया था और पुरानी सीम तोड़कर फेंक दी थी। दो माह तक उसने फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर छात्रा को काफी परेशान किया जिसे बुधवार को गिरफ्तार कर आईटीएक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया।

खबरें और भी हैं...