पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कलेक्टर बोले कोताही बरती तो छोडूंगा नहीं, एएनएम पर कठोर कार्रवाई करूंगा

कलेक्टर बोले-कोताही बरती तो छोडूंगा नहीं, एएनएम पर कठोर कार्रवाई करूंगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन | कलेक्टर मनीष सिंह ने मुख्यमंत्री श्रमिक सेवा प्रसूति सहायता योजना को लेकर बुधवार को जिले की 250 एएनएम की मेला कार्यालय में क्लास ली। उन्होंने एएनएम को चेताया कि योजना में लापरवाही बरती तो छोड़ूंगा नहीं, कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई करूंगा। सही डेटा कलेक्शन करना होगा। कलेक्टर ने जिले व खंड के सीडीपीओ व एएनएम को तलब किया था। उनसे सवाल पूछे कि योजना क्या है, इसका क्या उद्देश्य है और आप लोगों को इसमें क्या करना है। एएनएम ने जवाब दिया कि श्रमिक गर्भवती महिलाओं को सरकार की ओर से आर्थिक सहायता दिए जाने के उद्देश्य से यह योजना शुरू की गई है। कलेक्टर ने खुद भी बताया कि योजना क्या है और आप लोगों को इस पर कैसे काम करना है। पोर्टल पर प्रपत्र कैसे भरा जाना है। इसके लिए तीन दिन में डेटा कलेक्शन करना होगा, यह कार्य आज से ही शुरू करना है। गर्भवती श्रमिक महिलाओं के सही आंकड़े प्रस्तुत करना होंगे। उन्होंने प्रत्येक एएनएम से योजना को लेकर बात की। साथ ही उन्हें हिदायत दी कि योजना में कोताही बरती तो छोडूंगा नहीं। कठोर कार्रवाई करूंगा।

डिप्लोमा इंजीनियर्स धरने पर बैठे हड़ताल के फार्म जमा किए

उज्जैन | डिप्लोमा इंजीनियर्स ने बुधवार को चामुंडा माता चौराहा के समीप स्थित सावन-भादवा माता मंदिर परिसर में धरना दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री वादा निभाओ के नारे लगाए। जिले के 107 इंजीनियरों ने हड़ताल के फार्म विभागों में जमा कर दिए हैं।

खबरें और भी हैं...