- Hindi News
- National
- आज उच्च रक्तचाप दिवस 18 से 22 साल के युवाओं को तकलीफ कुछ नहीं पर 4 से 5% प्रतिशत में उच्च रक्तचाप
आज उच्च रक्तचाप दिवस 18 से 22 साल के युवाओं को तकलीफ कुछ नहीं पर 4 से 5% प्रतिशत में उच्च रक्तचाप
गुरुवार को उच्च रक्तचाप दिवस है। हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ.विजय गर्ग के अनुसार शहर में 60 से 70 हजार लोग उच्च रक्तचाप से ग्रसित हैं। उनके निर्देशन में 18 से 22 साल के युवाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किए जाने पर पाया कि 4 से 5 प्रतिशत युवाओं में उच्च रक्तचाप था लेकिन उन्हें कोई तकलीफ नहीं थी। डॉ.गर्ग ने बताया हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार देश में हर तीसरा व्यक्ति जो कि 25 साल से ज्यादा उम्र का है, को उच्च रक्तचाप पाया गया। ब्लड प्रेशर 140/90 से अधिक नहीं होना चाहिए। शुगर के मरीजों में 130/80 से ज्यादा नहीं। मरीज का ब्लड प्रेशर बैठाकर नापना चाहिए। डॉक्टर के क्लीनिक पर कुछ देर आराम करने के बाद नपवाना चाहिए। क्योंकि क्लीनिक पर जाने पर ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है और घर पर नापने पर सामान्य रहता है तो इसका कारण पता करने के लिए आजकल 24 घंटे का लगातार ब्लड प्रेशर नापने का यंत्र भी आ गया है।