पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गोलीकांड में सात को किया जिलाबदर

गोलीकांड में सात को किया जिलाबदर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोलीकांड में सात को किया जिलाबदर

उज्जैन |
कलेक्टर मनीष सिंह ने बुधवार को सात लोगों को गोलीकांड मामले में जिलाबदर किया है। 8 मई को दानीगेट निवासी सनी सारवान के साथ बिलोटीपुरा जूना सोमवारिया निवासी महेश चौहान भीलाला, दानीगेट निवासी आशीष उर्फ चिंटू सारवान, कोट मोहल्ला निवासी लालूराव उर्फ राजू मराठा, कोट मोहल्ला के ही नवीनराव मराठा, कुम्हारवाड़ी निवासी सागर उर्फ रजत बार्गव, जूना सोमवारिया निवासी जीतू उर्फ जितेन्द्र चौधरी ने महाकाल थाना क्षेत्र में वीरेन्द्रसिंह चौहान पर फायरिंग कर जानलेवा हमला किया था। हमले के दौरान पास खड़े प्रणेश पिता मोहनलाल गोली लगने से घायल हो गया था।

खबरें और भी हैं...