पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • उज्जैन से इंदौर की ओर काम शुरू

उज्जैन से इंदौर की ओर काम शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एमपीआरडीसी और प्रशासन की सख्ती के बाद अंतत: उज्जैन-इंदौर फोरलेन पर मेंटेनेंस का काम शुरू हो गया। अंतिम नोटिस देकर जमा राशि जब्त करने की चेतावनी के बाद महाकाल टोलवेज प्रालि ने एक करोड़ रुपए जारी कर दिए। कंपनी का दावा है कि बारिश के पहले फोरलेन को गड्ढों से मुक्त कर दिया जाएगा।

वर्ष 2009 में बीओटी के तहत बनाए फोरलेन पर टोल कंपनी को 25 साल तक वसूली के अधिकार दिए हैं। खराब सड़क की वजह से वाहन चालकों को हो रही परेशानी का मुद्दा भास्कर ने उठाया था। उसके बाद एमपीआरडीसी के एमडी आहूजा ने कंपनी के कोलकाता के अधिकारियों को चेताया। टोल कंपनी की जमा राशि जब्त करने की चेतावनी तक दे डाली, इसके लिए टोल कंपनी को अंतिम नोटिस भी जारी किया। इधर संभागायुक्त ने ठेकेदार के प्रतिनिधियों को भी लताड़ लगाई। उन्हें कार्रवाई की चेतावनी दी। उसके बाद टोल कंपनी ने सड़क के मेंटेनेंस के लिए एक करोड़ रुपए जारी किए। इस राशि से ठेकेदार अमित जिंदल से मेंटेनेंस शुरू करवाया। टोल कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि त्रिवेणी से मेंटेनेंस करवाया जा रहा है।

अंतिम नोटिस देकर जमा राशि जब्त करने की चेतावनी दी, तब टोल कंपनी ने फोरलेन के मेंटेनेंस के लिए एक करोड़ रुपए जारी िकए

भास्कर ने उठाया था मुद्दा

24 और 27 अप्रैल को प्रकाशित खबर।

बारिश के पहले फोरलेन को गड्ढे मुक्त करने का दावा

उज्जैन-इंदौर फोरलेन के त्रिवेणी ब्रिज की मरम्मत जारी। यहां डामरीकरण कर रहे हैं।

मेंटेनेंस रिपोर्ट पेश करना थी पर बैठक टल गई

मंगलवार को होने वाली संभागायुक्त टीएल बैठक में एमपीआरडीसी के अधिकारियों व टोल कंपनी के प्रतिनिधियों को मेंटेनेंस रिपोर्ट पेश करना थी। टोल कंपनी ने बैठक में रिपोर्ट पेश करने के लिए मेंटेनेंस के फोटो तैयार करवाए थे। हालांकि यह बैठक नहीं हो पाई।

हाईकोर्ट में चल रही सुनवाई

स्नेह नगर के मनीष आंजना ने टोल शर्तों के उल्लंघन व मेंटेनेंस नहीं होने को लेकर इंदौर हाईकोर्ट में याचिका लगाई है। सुनवाई चल रही है। कोर्ट में जवाब पेश के लिए ही टोल कंपनी ने दिसंबर में मेंटेनेंस शुरू करवाया था, रिपोर्ट कोर्ट में पेश की जा चुकी है।

सरफेस को ठीक कर क्रेक व गड्‌ढों को भरा जाएगा

सड़क की ऊपरी सतह खराब होने से सरफेस को ठीक किया जाएगा। क्रेक व गड्ढों को भरा जाएगा। सड़क का लेवल ऊंचा, नीचा हो गया है, इससे वाहनों का संतुलन बिगड़ता है। इसके लिए सड़क पर डामर का लेवलिंग भी किया जाएगा। मेंटेनेंस होने से वाहन चालकों को राहत मिल सकेगी।

अब पूरी मॉनीटिरंग करेंगे

टोल कंपनी ने उज्जैन की तरफ से मेंटेनेंस शुरू कर दिया है। बारिश के पहले कार्य पूर्ण करके देने की बात कही है। सरफेस, लेवलिंग कार्य किया जा रहा है। विभाग मेंटेनेंस की मॉनीटरिंग कर रहा है। आरके जैन, महाप्रबंधक, एमपीआरडीसी

खबरें और भी हैं...