15 मिनट तक बिजली के पोल से आग की लपटे
15 मिनट तक बिजली के पोल से आग की लपटे उठती रही, फायरकर्मी ने फोम स्प्रे से बुझाई
उज्जैन | फ्रीगंज में एलएम काॅम्प्लेक्स के सामने मंगलवार दोपहर 12.30 बजे बिजली के पोल की केबल में आग लग गई। तीन फीट तक आग की लपटे उठी और चिंगारियां निकलने से आसपास के व्यापारी दुकानों से बाहर निकलकर खड़े हो गए। 15 मिनट तक तार जलते रहे। सूचना पर बिजली कंपनी की टीम ने डीपी से लाइट बंद की। इसके बाद फायर कर्मी ने दमकल पर खड़े होकर फोम स्प्रे से आग बुझाई।