- Hindi News
- National
- घटि्टया का नया कॉलेज भवन, बस स्टैंड पूर्व विधायक के नाम पर करने का प्रस्ताव
घटि्टया का नया कॉलेज भवन, बस स्टैंड पूर्व विधायक के नाम पर करने का प्रस्ताव
आठ महीने बाद जिला योजना समिति की बैठक आज
उज्जैन | जिला योजना समिति की बैठक आठ महीने बाद बुधवार को दोपहर 12 बजे कोठी रोड स्थित सिंहस्थ मेला कार्यालय सभागृह में होगी। बैठक में घटि्टया में नवनिर्मित कॉलेज भवन, स्टेडियम और बस स्टैंड के नाम पूर्व विधायक नागूलाल मालवीय के नाम पर रखने के प्रस्ताव अनुमोदन के लिए लाए जाएंगे। संभवत: यह पहला मामला होगा जब एक ही कस्बे में तीन योजनाओं का नाम एक स्थानीय व्यक्ति के नाम पर रखा जा रहा है। स्व. नागूलाल मालवीय विधायक सतीश मालवीय के पिता थे। बैठक में यह मुद्दा बहस का विषय बन सकता है। जिला प्रभारी मंत्री बनने के बाद गृहमंत्री भूपेंद्रसिंह बुधवार को तीसरी जियोस की बैठक लेंगे। सिंहस्थ 2016 में उन्हें प्रभारी मंत्री बनाने के बाद सिंहस्थ की जिम्मेदारी दी गई थी।