पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • केडी गेट चौड़ीकरण टला, बारिश के बाद चलाई जा सकेगी जेसीबी

केडी गेट चौड़ीकरण टला, बारिश के बाद चलाई जा सकेगी जेसीबी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाटगली का काम बारिश के पहले करने का दावा

उज्जैन | केडी गेट-ईमली तिराहा चौड़ीकरण टल गया है। यहां पर बारिश के बाद जेसीबी चलाई जा सकती है। भाटगली चौड़ीकरण के बाद यहां के 516 रहवासियों को डर सता रहा था कि निगम किसी भी वक्त जेसीबी चला सकती है। निगम आयुक्त डॉ. विजयकुमार जे ने चौड़ीकरण बारिश के बाद करने की बात कही है। प्रेमछाया-भाटगली मार्ग चौड़ीकरण के तहत प्रभावित मकान हटाने की कार्रवाई जारी है। आयुक्त के अनुसार बारिश के पहले यहां का काम पूरा कर दिया जाएगा। मंगलवार को आधे दिन काम बंद रहा। निगम की जेसीबी आई लेकिन बीच रास्ते में ही रुक गई।

खबरें और भी हैं...