महिला का मंगलसूत्र तोड़ा, यात्री का सामान चोरी
महिला का मंगलसूत्र तोड़ा, यात्री का सामान चोरी
उज्जैन | भोपाल-जयपुर ट्रेन में रतलाम निवासी महिला का मंगलसूत्र अज्ञात बदमाश ने खिड़की में हाथ डालकर तोड़ लिया। यह घटना उज्जैन स्टेशन पर हुई। महिला के पुत्र शिवम करेरा ने जीआरपी थाने में रिपोर्ट की। वहीं जयपुर-इंदौर ट्रेन में प्रकाश खंडेलवाल निवासी इंदौर की प|ी का पर्स बदमाश चुरा ले गए। पर्स में 80 हजार कीमत के दो मोबाइल और अन्य सामान रखा था।