- Hindi News
- National
- गला रेतने में हाथ की अंगुलियां कट गई थी, खून के छींटे घर तक मिले, इसी से पकड़ाया
गला रेतने में हाथ की अंगुलियां कट गई थी, खून के छींटे घर तक मिले, इसी से पकड़ाया
पुलिस िगरफ्त में आरोपी मुकेश और विनोद।
भास्कर संवाददाता | उज्जैन/इंगोरिया
इंगोरिया के नारेला कला गांव में 11 मई को सलीम पिता छोटू शाह की गला रेतकर की गई हत्या का मंगलवार को पुलिस ने खुलासा किया। आरोपी गांव का ही मुकेश बागरी निकला। जिसने साथी विनोद बागरी के साथ चार नाबालिगों की मदद से हत्या की थी। सलीम पर छूरी से आठ से दस वार करने के बाद उसका गला रेतने के दौरान मुकेश दोनों हाथ की अंगुलियां कटने से खुद भी जख्मी हो गया था। खून के छींटे मुकेश के घर तक मिले थे इसी के बाद पुलिस ने उसे पकड़ा तो सच्चाई सामने आई।
एएसपी नीरज पांडे के मुताबिक मुकेश की प|ी को भगाने की शंका में सलीम की हत्या की गई। आरोपी कई दिन से उसे मारना चाह रहा था। इसमें उसने साथी विनोद के माध्यम से गांव के चार नाबालिगों का इस्तेमाल किया। सलीम की रैकी कराई। रात में सलीम गांव में मंदिर के पास गुमटी पर पहुंचा तो विनोद के माध्यम से उसे बुलाया। साथ में बैठाकर शराब पिलाई। अत्यधिक नशा होने के बाद सलीम पर चाकू से वार किए। मुकेश खुद भी नशे में था इस कारण खुद घायल हुआ। पुलिस ने इस हत्याकांड का पांच दिन में खुलासा कर दिया।