इंदौर की युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया, केस दर्ज
इंदौर के आजादनगर निवासी युवती से शादी का झांसा देकर युवक ने कई दिन दुष्कर्म किया। बाद में शादी किसी और से कर ली। युवती को जब इस बारे में पता चला तो उसने युवक के घर जाकर हंगामा किया और महिला थाने आकर उसके खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई।
23 वर्षीय युवती कैटरिंग का काम करती है और अभी अंकपात क्षेत्र में किराए से रह रही है। उसकी कैटरिंग का काम करने वाले जीवन पिता रणछोड़ परमार निवासी खेड़ा पचोल माकड़ौन से मार्च में दोस्ती हुई थी। दोनों के बीच दो महीने तक अफेयर रहा। इस बीच युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। महिला थाना पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर युवती का मेडिकल और मंगलवार को कोर्ट में बयान दर्ज करवाए। युवक फरार है, जिसे खोजने पुलिस माकड़ौन गई है।