पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रात 11.30 बजे बहादुरगंज में पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा क्रिकेट का सट्टा

रात 11.30 बजे बहादुरगंज में पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा क्रिकेट का सट्टा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन | क्राइम ब्रांच और सायबर सेल के बाद कोतवाली थाने ने क्रिकेट के सट्टे में पहली कार्रवाई की है। मंगलवार रात 11.30 बजे पुलिस ने बहादुरगंज स्थित रामविलास की चाल निवासी गौतम पिता जगदीश अग्रवाल के यहां दबिश दी। यहां युवक मोबाइल पर आॅनलाइन सट्टा खाते पकड़ाया। कोतवाली थाना इंचार्ज मानसिंह चौधरी ने बताया आरोपी गौतम से दस हजार रुपए नकदी, टीवी, दो मोबाइल और सट्टे का हिसाब लिखी डायरी जब्त की गई है। आरोपी ने आईपीएल मैच की शुरुआत से ही सट्टा संचालित करना कबूला है। डायरी में भी लाखों का हिसाब मिला है।

खबरें और भी हैं...