पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बरखेडी बंजारा में सरपंच, सचिव व उपयंत्री से 1.94 लाख वसूली के आदेश

बरखेडी बंजारा में सरपंच, सचिव व उपयंत्री से 1.94 लाख वसूली के आदेश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महिदपुर जनपद की पंचायत बरखेडी बंजारा की सरपंच अनीता चौहान, सचिव राकेश शर्मा और उपयंत्री अक्षय मुढ़त से 1.94 लाख रुपए वसूली के आदेश जिपं सीईओ संदीप जीआर ने दिए हैं। ग्राम पंचायत के तहत सीमेंट कांक्रीट रोड, नाली निर्माण में निर्धारित से कम राशि खर्च करने और शासकीय योजना की राशि का भृत्य के नाम का देयक का भुगतान सरपंच के पति के नाम से जारी होना सिद्ध पाए जाने पर यह कार्रवाई की है। सरपंच अनीता चौहान और सचिव राकेश शर्मा से 69067-69067 और उपयंत्री से 56349 रुपए 7 दिन में पंचायत के खाते में जमा करवाने के लिए लिखा है। साथ ही चेतावनी दी है कि ऐसा नहीं करने पर संबंधितों के विरुद्ध 30 दिन के लिए सिविल जेल भेजने का वारंट जारी होगा।

दिव्यांग महिला की ट्राईसिकल में आग लगाई

उज्जैन |
मक्सीरोड किशनपुरा निवासी अनिता खत्री की घर के बाहर खड़ी ट्राईसिकल में अर्जुन पाल नामक युवक ने आग लगा दी। युवती ने मंगलवार को माधवनगर थाने में युवक के खिलाफ शिकायत की। बताया कि युवक ने बेवजह विवाद किया और गाड़ी जला दी।

खबरें और भी हैं...