अध्यक्ष के लिए रायशुमारी करने आए हर्षवर्धन
अध्यक्ष के लिए रायशुमारी करने आए हर्षवर्धन
उज्जैन | शहर व ग्रामीण अध्यक्ष के लिए रायशुमारी के लिए आए अभा कांग्रेस कमेटी सचिव और प्रदेश के प्रभारी हर्षवर्धन सपकाल ने मंगलवार को पार्टी पदाधिकारियों से डेढ़ घंटे तक बंद कमरे में चर्चा की। पदाधिकारियों के अनुसार वर्तमान शहर और ग्रामीण अध्यक्ष को विधानसभा चुनाव में टिकिट मिलने की स्थिति में कौन इस पद के लिए सबसे बेहतर विकल्प होगा, वे इसी संबंध में चर्चा करने आए थे। वे शाम 6 बजे क्षीरसागर स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे। रात 8 बजे भोपाल के लिए रवाना हो गए। इधर अध्यक्ष पद के दावेदारों ने भी प्रभारी सपकाल से मुलाकात की।