पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिला स्तरीय पावर लिफ्टिंग में ध्रुव स्ट्रांग मैन व गायत्री स्ट्रांग वुमन

जिला स्तरीय पावर लिफ्टिंग में ध्रुव स्ट्रांग मैन व गायत्री स्ट्रांग वुमन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन | जिला पॉवर लिफ्टिंग एसो. एवं स्वस्थ संसार व्यायाम केंद्र द्वारा चुन्नी पहलवान एवं कमल यादव की स्मृति में विक्रम विश्व विद्यालय के स्पोर्ट्स एरिना में आयोजित जिला स्तरीय पॉवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में पुरुष वर्ग में सर्वाधिक वजन 510 किलो उठाकर स्ट्रांग मेन एवं गायत्री तोमर ने 248 किलोग्राम वजन उठाकर स्ट्रांग वुमन का खिताब जीता है। हाई एस्ट डेड लिफ्ट में भरत चौहान ने 230 किलो वजन उठाकर नया रिकार्ड बनाया। स्पर्धा शुभारंभ पर विधायक डॉ. मोहन यादव, अमय आप्टे, केपी सिंह झाला एवं पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान मप्र खेल प्रकोष्ठ के संयोजक विशाल राजौरिया, जिला पंचायत उपाध्यक्ष भरत पेारवाल, पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं खेल अधिकारी रुबिका देवान आदि मौजूद थे। संचालन स्वामी मुस्कुराके शैलेंद्र व्यास ने किया।

खबरें और भी हैं...