पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खाराकुआं थाने के पीछे चल रहा था सट्टा, क्राइम ब्रांच ने दबिश देकर दो लोगों को किया गिरफ्तार

खाराकुआं थाने के पीछे चल रहा था सट्टा, क्राइम ब्रांच ने दबिश देकर दो लोगों को किया गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन | खाराकुआं थाने के पीछे छत्रीचौक तांगा स्टैंड की गली में एक महीने से सट्टा संचालित हो रहा था। क्राइम ब्रांच तीसरी बार दबिश में दो सटोरियों को पकड़ सकी। मुख्य सरगना फिर भी फरार हो गया।

क्राइम ब्रांच एएसपी प्रमोद सोनकर ने बताया कि दबिश में सोनू पांचाल (26 साल) निवासी अब्दालपुरा और कमल शर्मा निवासी मोहन टॉकीज को गिरफ्तार किया। दोनों के पास से सट्टा पर्ची और दो मोबाइल के अलावा 11 हजार 645 रुपए नकद बरामद हुए। कार्रवाई के दौरान मुख्य सट्टा संचालक युनूस पिता युसुफ निवासी अंडागली फरार हो गया। लोगों से उक्त सट्टे के बारे में सूचना मिली थी। टीम ने सप्ताहभर में दो बार दबिश भी दी लेकिन आरोपी भाग निकले थे। इस बार छत्री चौक पर टीम ने पहले से घेराबंदी की और मंगलवार शाम को दबिश देकर दो को पकड़ लिया। सोनकर ने बताया कि थाने वालों की संलिप्तता पता की जा रही है। जांच में मिलीभगत सामने आती है तो एसपी को रिपोर्ट देकर थाना प्रभारी पर कार्रवाई होगी।

खबरें और भी हैं...