पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कांस्टेबल ने ड्यूटी पर नहीं होने के बावजूद जिलाबदर को पकड़ा

कांस्टेबल ने ड्यूटी पर नहीं होने के बावजूद जिलाबदर को पकड़ा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
24 घंटे के भीतर माधवनगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने दो जिलाबदर गिरफ्तार किए हैं। एक टॉवर से पकड़ाया है और दूसरा घासमंडी के समीप अशोकनगर मार्ग पर घूम रहा था।

सोमवार रात को माधवनगर थाने में पदस्थ कांस्टेबल दिग्पाल दिनकर प|ी अौर बच्चे को चौपाटी पर घुमाने ले गया था। तभी उसकी नजर जिलाबदर बदमाश राहुल पिता पुरुषोत्तम अखंड निवासी किशनपुरा पर पड़ी। कांस्टेबल परिवार को वहीं छोड़ दौड़ा और राहुल को पकड़ लिया। कांस्टेबल अकेला था और जिलाबदर भाग नहीं जाए, इसलिए उसी से बाइक चलवाई और पीछे बैठकर उसे थाने ले गया, जहां उसे गिरफ्तार कर जिलाबदर उल्लंघन का प्रकरण दर्ज किया। पुलिस ने बताया आरोपी चोरी में लिप्त है और नवंबर 2017 में जिलाबदर किया था। इधर मंगलवार सुबह अशोकनगर मार्ग से विक्की उर्फ बलराम पिता संजय रायकवार को बीट कांस्टेबल अमरनाथ और रिजवान खान ने पकड़ा। इस दौरान जिलाबदर बदमाश कहने लगा कि छोड़ दो, अब शहर में नहीं दिखूंगा। उसके घर के लोग भी आ गए थे, इस कारण जवानों ने थाने पर सूचना देकर अन्य पुलिसकर्मी बुलवाए और उसे गिरफ्तार कर ले गए। उक्त आरोपी को महिला से लूट करते पकड़ाने के बाद जिलाबदर किया था।

खबरें और भी हैं...