- Hindi News
- National
- बोहरा समाज के रोजे शुरू, मस्जिदों में नमाज हुई आज चांद दिखा तो मुस्लिम समाज में कल से रमजान
बोहरा समाज के रोजे शुरू, मस्जिदों में नमाज हुई आज चांद दिखा तो मुस्लिम समाज में कल से रमजान
बोहरा समाज के रमजान शुरू हो गए हैं। मंगलवार को बोहरा बंधुओं ने पहला रोजा रखा। पीआरओ मोहसीन मर्चेंट के अनुसार सभी 25 मस्जिदों में नमाज अदा की गई। नमाज के लिए देश के विभिन्न अंचलों से भी 6 इमाम आए हैं। इधर शहर काजी खलीकुर्रहमान के अनुसार यदि बुधवार को चांद दिखता है तो गुरुवार से रमजान शुरू हो जाएगा। यदि चांद नहीं दिखा तो शुक्रवार से रोजे रखे जाएंगे। समाज में रमजान को लेकर तैयारियां हो गई हैं। प्रशासन से आग्रह किया कि रमजान के चलते व्यवस्थाएं की जाए।
विशिष्ट विद्यालयों में प्रवेश परीक्षा परिणाम ऑनलाइन
उज्जैन | जनजातीय कार्य विभाग के विशिष्ट विद्यालयों में कक्षा छठवीं और 9वीं में प्रवेश के लिए हुई परीक्षा के परिणाम ऑनलाइन घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल विद्यार्थी अपने प्राप्तांक वेबसाइट https://www.mponline.gov.inपर देख सकते हैं। जनजातीय कार्य विभाग की उप आयुक्त सीमा सोनी ने बताया 5वीं और 8वीं का परीक्षा परिणाम एमपी ऑनलाइन कियोस्क पर दर्ज करें।