पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सांदीपनि आश्रम के सामने 18 से 24 मई तक शिव शक्ति महायज्ञ

सांदीपनि आश्रम के सामने 18 से 24 मई तक शिव-शक्ति महायज्ञ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सांदीपनि आश्रम के सामने विशाल यज्ञशाला बनाई जा रही है।

भास्कर संवाददाता | उज्जैन

वृंदावन के सुदामा आश्रम के महंत अमरदास त्यागी अंकपात मार्ग पर 109 कुंडात्मक सात दिवसीय शिवशक्ति महायज्ञ करेंगे। इसके लिए सांदीपनि आश्रम के सामने विशाल यज्ञशाला बनाई जा रही है। उनका कहना है कि विश्व कल्याण के लिए यह आयोजन किया जा रहा है। यज्ञ 18 से 24 मई तक चलेगा। इसके पहले 17 मई को गंगाघाट से कलश यात्रा भी निकाली जाएगी। यज्ञ के दौरान रोजाना दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक साध्वी जयप्रिया दीदी की भागवत भी होगी। संतश्री ने मंगलवार को यज्ञ की जानकारी देते हुए कहा कि आयोजन स्थल पर अमरनाथ गुफा की झांकी दर्शनीय रहेगी। संतश्री ने सभी शहरवासियों से आग्रह किया है कि वे कम से कम 5 आहुतियां यज्ञ में दें। यज्ञ स्थल पर रोज भंडारा भी होगा।

अयोध्या में राम मंदिर के लिए सभी करें सहयोग

त्यागी बापू ने कहा अयोध्या में श्रीराम का मंदिर बनना चाहिए, इसमें सभी लोगों को सहयोग करना चाहिए। श्रीराम मर्यादा पुरुषोत्तम हैं। उनका जीवन सभी के लिए आराध्य है। साधु संतों के राजनीति प्रवेश पर उन्होंने कहा- संत जीवन सबसे श्रेष्ठ है। संत के लिए यह रास्ता न तो अनुकूल है और न ही सम्मानजनक।

महंत अमरदास

खबरें और भी हैं...