पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दुष्कर्म पीड़ित दलित छात्रा की बहन के टूटे पैर का फिर ऑपरेशन होगा, सांसद अस्पताल मिलने पहुंचे, 10 हजार की मदद स्वीकृत की

दुष्कर्म पीड़ित दलित छात्रा की बहन के टूटे पैर का फिर ऑपरेशन होगा, सांसद अस्पताल मिलने पहुंचे, 10 हजार की मदद स्वीकृत की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुष्कर्म पीड़ित दलित छात्रा की बड़ी बहन के फ्रेक्चर पैर का दो-तीन दिन में फिर से ऑपरेशन होगा। हमले में फ्रेक्चर हुए पैर का घटना के बाद ऑपरेशन हुआ था और पैर में रॉड लगाई गई थी। इसी पैर में सूजन और इन्फेक्शन होने से डॉक्टरों ने ऑपरेशन की बात कही है। उपचार के लिए मंगलवार को वापस परिजन और कुछ मददगारों ने उन्हें माधव नगर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी मिलने पर मंगलवार दोपहर सांसद डॉ. चिंतामणि मालवीय पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। डॉ. मालवीय ने सांसद निधि से दुष्कर्म पीड़ित बालिका और उसकी बड़ी बहन को 5-5 हजार रुपए आर्थिक मदद स्वीकृत की है। सांसद ने एसपी सचिन अतुलकर से चर्चा कर पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने की बात की है। ताकि भयमुक्त होकर परिवार अपने गांव में वापस रहने चला जाए। हालांकि दुष्कर्म के आरोपी धर्मेंद्र आंजना के रिश्तेदारों के अनजान भय के कारण पीड़ित परिवार गांव नहीं जाना चाहते हैं।

सांसद ने पीड़ित परिवार व सहयोगी मीणा समाज के युवकों की सुरक्षा के लिए एसपी से कहा

मददगार को भी धमकी

इस प्रकरण में मीणा समाज के युवक पीड़ित परिवार की मदद कर रहे हैं। दो माह पहले जब परिवार पर हमला हुआ था और बड़ी बहन के पैर फ्रेक्चर हुए थे। उसी दौरान जिला अस्पताल में मरीजों को आवश्यक सामग्री बांटने आए मीणा से पीड़ित परिवार की भेंट हुई थी। अस्पताल से छुट्टी के बाद मीणा ने उन्हें काजीपुरा स्थित अपने पुराने मकान में परिवार को रहने के लिए आसरा दिया और आर्थिक व कानूनी मदद भी की। सांसद मालवीय को मीणा ने बताया कि गांव के कुछ लोग जो आरोपी धर्मेंद्र से जेल में मुलाकात करने गए थे उन लोगों से जेल में धर्मेंद्र ने कहा है कि वह उसे छोड़ेगा नहीं। सांसद ने मदद करने वाले मीणा की शिकायत को लेकर भी एसपी से चर्चा कर इसे गंभीरता से लेने को कहा है।

आज हाईकोर्ट में सुनवाई : हथियारों से हमला कर बड़ी बहन के पैर तोड़ने वाले दो आरोपी अजय और विजय पिता रामेश्वर आंजना की जमानत के लिए बुधवार को इंदौर हाईकोर्ट आवेदन प्रस्तुत किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...