40 हजार टन डीओसी ईरान खरीदेगा, सोयाबीन में तेजी
40 हजार टन डीओसी ईरान खरीदेगा, सोयाबीन में तेजी
उज्जैन | 40 हजार टन डीओसी के सौदे ईरान ने 32500 रुपए के भाव से किए हैं। इस प्रकार के सौदे मप्र के सोया प्लांटों से किए जाने की खबर है। वायदा सोयाबीन का 60 रुपए प्लस हो गया। लंबे समय बाद ईरान ने मप्र से डीओसी के सौदे किए हैं। इससे सोयाबीन के भाव में जोरदार तेजी की आशा की जा रही है। प्रदेश के डीओसी की क्वालिटी बेहतर होने से सौदे हो गए। डॉलर मजबूत और रुपया गिर रहा है। ऐसे में सोयाबीन में तेजी 100 से 200 रुपए की बताई जा रही है। सोयाबीन बीज व्यापार वालों को इस साल निराशा हाथ लग सकती है। बड़ी कंपनियों ने फरवरी में ही बीज का बड़ा स्टॉक कर लिया था। हरदा, होशंगाबाद, कन्नौद, सीहोर में सोयाबीन भारी मात्रा में चला गया। उज्जैन में 2-3 संस्थान ही सोयाबीन बीज का बड़ा व्यापार करते हैं। उपचारित बीज का व्यापार तो कागज में हो जाता है। प्रशासन की नजर अब सोयाबीन बीज पर होने से बीज टच जांच के घेरे में कभी भी आ सकता है। वैसे बीज व्यापारी अपना तैयार माल स्पॉट बदलकर डंप करने लगे हैं।