समर्थन मूल्य पर खूब बिक रहा चना
समर्थन मूल्य पर खूब बिक रहा चना
उज्जैन | कृषि उपज मंडी में अमावस्या होने से नीलामी रही, लेकिन खेरची आवक बराबर बनी रही। समर्थन मूल्य पर चना बिकता रहा। चना बाजार खासा गरम चल रहा है। सरकार को किसान एकतरफा चना तौल रहे हैं। बाहरी चना भी इसमें शामिल हो गया। 4400 रुपए सरकारी समर्थन मूल्य चने के हैं। मंडियों में इसके पहले 2800-3200 रुपए में चना खूब बिक गया। अब 3600 से 3800 रुपए के भाव चल रहे हैं। समर्थन मूल्य की खरीदी तक ऊंचे भाव बने रहेंगे। डॉलर चना इस बार स्टॉक में अधिक जाने से धन की कमी आ गई। प्राइवेट फाइनेंस वालों को ब्याज भी नहीं मिल रहा है। बगैर बिल का व्यापार इस व्यापार में होने से नकद में जमा किया डॉलर चना एक-दो पार्टियों को भारी पड़ रहा है। गेहूं में 15 से 20 लाख कमाने वालों ने डॉलर रख लिया है। करीब एक करोड़ रुपए से अधिक का डॉलर 5500 रुपए पड़तल का 1500 रुपए नीचे बिकने को तैयार है, लेकिन खरीदार बिल से खरीदना चाह रहे हैं।
आगे डॉलर में एक बार फिर बड़ी मंदी का सामना करने की खबर चल रही है।