- Hindi News
- National
- महाकाल मंदिर में गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह के सेंडल की ‘कड़ी सुरक्षा’, वजह पांच दिन पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया के सेंडल चोरी हुए थे
महाकाल मंदिर में गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह के सेंडल की ‘कड़ी सुरक्षा’, वजह पांच दिन पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया के सेंडल चोरी हुए थे
उज्जैन | प्रदेश के गृह एवं जिले के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह बुधवार को दर्शन करने के लिए महाकाल मंदिर पहुंचे। यहां उनके सेंडल की सुरक्षा के लिए उनके स्टाफ का एक कर्मचारी कोटितीर्थ कुंड के पास एक घंटे तक तैनात रहा। स्टाफकर्मी ने दोनों पैरों के बीच में मंत्री के सेंडल सुरक्षित रखे।
सिंधिया के लिए लाना पड़ी थी नई चप्पल
कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया 11 मई को उज्जैन आए थे। महाकाल मंदिर में दर्शन करने पहुंचे तो उनके सेंडल चोरी हो गए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ताबड़तोड़ नई चप्पल की व्यवस्था की थी। फोटो अशोक मालवीय