पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 10 कोर्स के प्रस्ताव पर यूजीसी का इनकार

10 कोर्स के प्रस्ताव पर यूजीसी का इनकार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विक्रम विश्वविद्यालय में नए सत्र से दूरस्थ शिक्षा के 10 कोर्स शुरू करने के प्रस्ताव को यूजीसी ने ब्रेक लगा दिया है। नैक में कम अंक आने के कारण विक्रम विवि दूरस्थ शिक्षा के कोर्सेस शुरू करने के प्रस्ताव के दायरे से बाहर हो गया है।

विश्वविद्यालय ने दूरस्थ शिक्षा के अंतर्गत बीए, बीकॉम, बीएससी, बीसीए, एमबीए सहित 10 नियमित पाठ्यक्रमों को शुरू करने का प्रस्ताव यूजीसी को भेजा था। इधर यूजीसी ने नई गाइड लाइन तय कर दी, जिसके अनुसार नैक मूल्यांकन में 3.26 से कम अंक आने की स्थिति में विवि दूरस्थ शिक्षा के कोर्सेस के लिए एप्लाई नहीं कर सकता है। विक्रम को 2015 में हुए नैक मूल्यांकन में ए-ग्रेड तो मिली लेकिन अंक 3.03 ही मिल सके, जिसके कारण विक्रम गाइड लाइन से बाहर हो गया। यूजीसी की ओर से विवि को इस संबंध में पत्र भी भेजा है, जिसमें अंकों का उल्लेख करते हुए एप्लाई नहीं कर पाने के निर्देश दिए हैं।

अंक हासिल कर प्रयास करेंगे

दूरस्थ शिक्षा में 10 कोर्सेस शुरू करने के लिए यूजीसी को प्रस्ताव भेजा था। नैक अंकों के आधार पर प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया है। नैक में उच्चतर अंक हासिल कर नए सिरे से प्रस्ताव भेजने के प्रयास किए जाएंगे। डॉ. परीक्षित सिंह, कुलसचिव, विक्रम विवि

खबरें और भी हैं...