- Hindi News
- National
- सिंहस्थ में बने सब स्टेशन का मेंटेनेंस, आज पांच घंटे जैथल से कमेड़ तक बिजली बंद
सिंहस्थ में बने सब स्टेशन का मेंटेनेंस, आज पांच घंटे जैथल से कमेड़ तक बिजली बंद
उज्जैन | सिंहस्थ 2016 में बनाए सब स्टेशन का मेंटेनेंस गुरुवार को किया जाएगा। यह कार्य पांच घंटे तक चलेगा। इन सब स्टेशन से मेला क्षेत्र, भैरवगढ़, मंगलनाथ मंदिर के पीछे स्थित क्षेत्र में बिजली सप्लाई होती है। मेंटेनेंस के दौरान पांच घंटे तक जैथल से कमेड़ तक की सप्लाई प्रभावित रहेगी। बिजली कंपनी के कार्यपालन यंत्री एसके जैन ने बताया बारिश के पहले मेंटेनेंस कार्य किया जा रहा है। जिसके तहत सिंहस्थ में बने 33 केवी जैथल, 33 केवी कमेड़, 33 केवी रामगढ़, 33 केवी पानबिहार पर मेंटेनेंस कार्य होगा। इस वजह से सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक जैथल व आसपास के ग्रामीण क्षेत्र, कमेड़, सुरासा, ढाबला रहवारी, पानबिहार, बांदका, कालूहेड़ा व आसपास के क्षेत्र की सप्लाई प्रभावित रहेगी।