पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रतिभा पाल उज्जैन नगर निगम आयुक्त डॉ. विजय कुमार जे दमोह कलेक्टर

प्रतिभा पाल उज्जैन नगर निगम आयुक्त डॉ. विजय कुमार जे दमोह कलेक्टर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्य सरकार ने देर रात 36 आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया। इसमें 10 जिलों के कलेक्टर बदलने के साथ नगर निगम के कमिश्नरों का भी तबादला किया गया है। उज्जैन नगर निगम आयुक्त डॉ. विजय कुमार जे दमोह कलेक्टर बनाए गए हैं। उनकी जगह प्रतिभा पाल िनगम आयुक्त होंगी। वें अभी सतना नगर निगम में आयुक्त हैं।





अभी वें सतना नगर निगम आयुक्त हैं। डॉ.विजय कुमार जून 2017 में उज्जैन में पदस्थ हुए थे।

दलित आंदोलन के कारण हुई हिंसक घटनाओं के बाद भिंड और मुरैना के एसपी बदले गए थे, अब यहां के कलेक्टरों पर भी गाज गिरी है। स्मार्ट सिटी परियोजना के सीईओ चंद्रमौली शुक्ला को जबलपुर नगर निगम का कमिश्नर बनाया गया है। मंत्रालय सूत्रों का कहना है कि इलैया राजा टी को राज्य सरकार ने भिंड से हटाने के साथ ही पर्यटन विकास निगम के एमडी की जिम्मेदारी दी है। मुरैना कलेक्टर रहे भास्कर लक्षकार को जरूर मंत्रालय में उप सचिव बनाया गया है। बदले गए दस जिलों के कलेक्टर में वो तीन जिले दमोह, बड़वानी और खंडवा भी शामिल हैं, जिन्हें नीति आयोग ने देश के 100 पिछड़े जिलों में शुमार किया था। सौ जिलों में मप्र के आठ जिले शामिल थे।

दलित आंदोलन इफेक्ट : भिंड-मुरैना के एसपी के बाद अब कलेक्टर भी बदले

नाम वर्तमान पदस्थापना नवीन पदस्थापना

इलैया राजा टी कलेक्टर, भिंड प्रबंध संचालक, पर्यटन विकास निगम

अभिषेक सिंह कलेक्टर, खंडवा उप सचिव, मप्र शासन

अमित तोमर कलेक्टर, डिंडौरी कलेक्टर, बड़वानी

तेजस्वी नायक कलेक्टर, बड़वानी संचालक बजट

भास्कर लक्षकार कलेक्टर, मुरैना उप सचिव, मप्र शासन

डॉ. श्रीनिवास शर्मा कलेक्टर, दमोह अपर आयुक्त, राजस्व, जबलपुर

अजयकुमार शर्मा कलेक्टर, अनूपपुर अपर सचिव, मप्र शासन

बाबूसिंह जामोद कलेक्टर, अशोकनगर उप सचिव, मप्र शासन

नागरगोजे मदन कलेक्टर, दतिया उप सचिव, मप्र शासन

तरुण राठी कलेक्टर, शिवपुरी उप सचिव, मप्र शासन

चंद्रमौली शुक्ला सीईओ, स्मार्ट सिटी भोपाल आयुक्त, नगर निगम, जबलपुर

तबादलों की शेष सूची देखें पेज 7 पर

खबरें और भी हैं...