पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • संविदा समन्वयक पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नियुक्ति के आरोप, खेल विभाग ने शुरू की जांच

संविदा समन्वयक पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नियुक्ति के आरोप, खेल विभाग ने शुरू की जांच

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेल एवं युवा कल्याण विभाग में पिछले कई सालों से पदस्थ एक संविदा समन्वयक पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नियुक्ति पाने के आरोप लगे हैं। विभागीय स्तर पर इस मामले की शिकायत सामने आने बाद अब जांच शुरू की गई है। संविदा समन्वयक को तत्काल प्रभाव से हटाने का नोटिस जारी कर इस मामले में दस्तावेजों सहित स्पष्टीकरण तलब किया गया है।

खेल संचालनालय को मनमोहन रायकवार ने संविदा ग्रामीण युवा समन्वयक गोपाल सिंह गौतम के खिलाफ शिकायत भेजी गई थी। जिसमें रायकवार ने यह आरोप लगाए थे कि गौतम द्वारा संविदा समन्वयक के पद पर भर्ती के समय प्रस्तुत किए गए दस्तावेज फर्जी एवं जालसाजी कर बनाए गए हैं। संचालनालय से इसकी पड़ताल के लिए जिला खेल अधिकारी को निर्देशित किया गया। जिसके बाद जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी की ओर से गौतम को सेवा से तत्काल पृथक करने का नोटिस देते हुए संविदा समन्वयक भर्ती के समय प्रस्तुत किए गए शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, खेल प्रतियोगिता प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र, अन्य योग्यता व सभी संबंधित दस्तावेजों की मूल प्रतियों की जांच के लिए प्रस्तुत करने व स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए। संविदा समन्वयक के पद पर 2010 में गौतम की नियुक्ति हुई थी।

मूल दस्तावेजों के आधार पर हुई मेरी नियुक्ति

मेरे खिलाफ लगाए गए सभी आरोप झूठे आैर निराधार हैं। मूल दस्तावेजों के आधार पर ही मेरी नियुक्ति हुई है। शिकायत की जांच चल रही है। सक्षम अधिकारी के सामने सभी दस्तावेज प्रस्तुत किए जाएंगे। गोपाल सिंह गौतम, संविदा समन्वयक, खेल एवं युवा कल्याण विभाग

शिकायत पर नोटिस देकर गौतम से स्पष्टीकरण मांगा गया। उनसे संबंधित सभी मूल प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत करने को कहा गया है। एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा जारी एक प्रमाण पत्र की उन्होंने फोटोकॉपी उपलब्ध करवाई है। इसलिए एथलेटिक्स एसोसिएशन को पत्र लिखा गया है। सभी दस्तावेजों का परीक्षण कर स्पष्टीकरण के साथ रिपोर्ट संचालनालय को भेजी जाएगी। संचालनालय ही इसमें आगामी कार्रवाई करेगा। रूबिका देबान, जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी, उज्जैन

खबरें और भी हैं...