ढाई साल के भाई को नदी में नहाने ले गई चचेरी बहन, डूबने से मौत
उज्जैन | गंभीर डेम के पास बिड़वई में चार साल की बालिका वर्षा मंगलवार शाम को ढाई साल के चचेरे भाई रुद्राश को नहाने के लिए नदी पर ले गई। नदी पर नहाने के बाद उसे वहीं पर छोड़कर वापस आ गई। घर पर परिजनों ने बच्चे के बारे में पूछा तो बताया कि वह नदी पर ही खेल रहा है। यह सुनकर घर के लोग नदी की तरफ दौड़े, मौके पर पहुंचे तो देखा कि बालक डूब चुका था। कुछ देर बाद नदी से लाश निकली। भैरवगढ़ पुलिस ने पुलिस ने बताया बड़वई निवासी गोपाल बाछड़ा का डेम से 50 मीटर दूर ही घर है। परिवार के सदस्य रोज वहीं पर नहाते और पानी भरने जाते हैं। भैरवगढ़ पुलिस ने बुधवार को पीएम करवाकर बच्चों का शव परिजनों को सौंपा।