पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खुद को निगम कर्मचारी बता बगीचे के दो पेड़ काट दिए, लोगों से विवाद भी किया

खुद को निगम कर्मचारी बता बगीचे के दो पेड़ काट दिए, लोगों से विवाद भी किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिनेंद्र विहार कॉलोनी में अज्ञात बदमाशों ने हरे पेड़ काट दिए। रहवासियों ने रोका तो खुद को निगम कर्मचारी बताकर धमकाने लगे। उन्होंने महिलाओं से भी अभद्रता की। इसके बाद रहवासियों ने माधवनगर थाने में शिकायती आवेदन दिया है।

लक्ष्मीनगर क्षेत्र स्थित जिनेंद्र विहार कॉलोनी के मयंक जैन के अनुसार मंगलवार को बड़ी संख्या में बदमाश आए और उन्होंने कॉलोनी के बगीचे में उत्पात मचाना शुरू कर दिया। उन्होंने हरे पेड़ काट दिए। लोगों ने रोका तो बोले- नगर निगम की ओर से आए हैं। रहवासियों ने उनसे जानकारी मांगी तो वे भाग गए। रहवासियों का कहना है कि पहल वेलफेयर एंड एजुकेशन सोसायटी के सदस्य यहां पर बिना अनुमति के एक महीने से योग शिविर लगा रहे थे। जगह कम पड़ने की बात कहते हुए उन्होंने गार्डन के पेड़ों की छटाई शुरू कर दी। मंगलवार को संस्था के सदस्यों ने दो पेड़ काट दिए।

कॉलोनी कटाई के बाद बचे ठंूठ। पास में काटे गए पेड़ का शाखाएं।

खबरें और भी हैं...