इंटरसिटी एक्सप्रेस में दो यात्रियों का सामान चोरी
इंटरसिटी एक्सप्रेस में दो यात्रियों का सामान चोरी
उज्जैन | इंटरसिटी एक्सप्रेस में दो यात्रियों का सामान बदमाश चुरा ले गए। सेठीनगर निवासी नदीम खान ट्रेन के एस-7 कोच में दिल्ली से उज्जैन आ रहे थे। इसी दौरान परिवार की महिला का लेडिज पर्स चोरी हुआ। पर्स में 15 हजार का मोबाइल और 6 हजार नकदी रखी थी। इसी ट्रेन में नागदा निवासी कपिल तिलकर का भी ट्राॅली बैग चोरी हो गया। दोनों ने जीआरपी थाने में रिपोर्ट की है।