बाइक सवार चचेरे भाइयों को वैन ने रौंदा, एक की मौत
देवासरोड पर चंदेसरा के समीप बुधवार दोपहर बाइक से देवास जा रहे चचेरे भाइयों को वैन ने रौंद दिया। वैन का चालक टक्कर मारने के बाद बाइक को दस फीट तक घसीटते ले गया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। दूसरा घायल हो गया।
हादसा दोपहर दो बजे एसआर पेट्रोल पंप के पास हुआ। विशाल पिता मोहनलाल राठौर 23 साल निवासी भौरासा देवास की मौत हो गई। विशाल बीई इंजीनियरिंग में फायनल ईयर का छात्र था। वह बुधवार को छोटे भाई प्रदुम्य को हाथ में अंदरूनी चोट होने पर इलाज करवाने के लिए चचेरे भाई सत्यनारायण के साथ उज्जैन लेकर आया था। इलाज के बाद उसे बेगमपुरा में रिश्तेदार के यहां छोड़कर सत्यनारायण और विशाल वापस देवास लौट रहे थे। इसी दौरान चंदेसरा के पास देवास की ओर से आ रही वेन क्रमांक एमपी 09 बीए- 4656 के चालक से उनकी आमने-सामने भिड़ंत हो गई। नागझिरी थाना एएसआई सलीम खान ने बताया कि वेन का चालक भी घायल हुआ है जिसके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।
बाइक वाले को बचाने में भिड़े
चाय की होटल संचालित करने वाले प्रत्यक्षदर्शी ने पुलिस को बताया कि वेन के सामने अचानक बाइक वाला आ गया था जिसे बचाने में उसने गाड़ी रांग साइड मोड़ दी इस कारण बाइक सवार युवकों से भिड़ गई।
मृतक विशाल