पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बदरखा में मिली सिर कुचली लाश बापूनगर के युवक की निकली, प्रेम प्रसंग को लेकर हत्या की आशंका

बदरखा में मिली सिर कुचली लाश बापूनगर के युवक की निकली, प्रेम-प्रसंग को लेकर हत्या की आशंका

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मक्सीरोड पर बदरखा में खेत पर मिली पत्थर से सिर कुचली लाश की दो दिन बाद शिनाख्त हो गई। युवक बापूनगर का रहने वाला था और चार दिन से लापता था। जिस बदरखा गांव में उसकी लाश मिली, वहां के लोगों ने युवक को तीन-चार गुंडों के साथ घूमते देखा था। युवक का बापूनगर में ही एक लड़की के घर आना-जाना था। पुलिस का मानना है संभवत: प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या हुई है। सुबह पुलिस ने अज्ञात में शव दफनाने की भी तैयारी कर ली थी। तभी परिजन शिनाख्त को पहुंच गए। सिर कुचली लाश बापूनगर निवासी अभिषेक पिता कैलाश मालवीय 18 साल की थी। अभिषेक परिवार का इकलौता चिराग था। उसके माता-पिता मजदूरी करते हैं। बुधवार दोपहर को जिला अस्पताल के पीएम रूम में बेटे की लाश देखकर माता-पिता बेसुध हो गए। उन्हें रिश्तेदारों ने संभाला। चिमनगंज थाना एएसआई लोकेंद्रसिंह बैस ने परिजनों के बयान लिए। घर वालों ने बताया अभिषेक अक्सर दो-तीन दिन के लिए गायब हो जाता और घर नहीं आता था। इस कारण लगा कि इस बार भी किसी दोस्त के यहां रुक गया होगा। युवक के बुआ के लड़के और दोस्तों ने यह भी बताया कि बापूनगर में ही सरकारी स्कूल के नजदीक रहने वाली युवती के घर अभिषेक अक्सर जाता था। शंका है कि उसके चक्कर में तो उसकी हत्या नहीं हुई।

मृतक अिभषेक

खबरें और भी हैं...