पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महिला को भूखे के कारण चक्कर आए, सिरदर्द की पांच गोली खाने से मौत

महिला को भूखे के कारण चक्कर आए, सिरदर्द की पांच गोली खाने से मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंगोरिया के बनबना निवासी राधाकुंवर (30 साल) ने मंगलवार शाम को उपवास के कारण सिरदर्द और चक्कर आने पर तीन बार में सिरदर्द की पांच गोली खा ली। हालत बिगड़ने पर पति चेनसिंह राजपूत उसे उज्जैन लेकर आया। यहां फ्रीगंज निजी अस्पताल में उसे भर्ती कराया, जहां बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई। माधवनगर पुलिस ने जीरो पर मर्ग कायम कर पीएम कराया। पति और घर के अन्य सदस्यों ने पुलिस को यही बताया कि सिरदर्द की गोली अधिक मात्रा में खाने से मौत हुई। पुलिस ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होने पर आगे की जांच की जाएगी।

खबरें और भी हैं...