वायदा कमजोर, सोयाबीन स्टॉक बिकने लगा
वायदा कमजोर, सोयाबीन स्टॉक बिकने लगा
उज्जैन | सोयाबीन का वायदा बुधवार को कमजोर रहा। स्टॉक वाले जल्दी बेचने आने लगे। इस बार सोयाबीन वालों को तेजी का मोह नहीं रहा। भारी मात्रा में डंप स्टॉक बिकने से भाव में कोई खास वृद्धि भी नहीं हो रही है। बढ़ती पैदावार घटती मांग, विदेशों में भाव प्रतिस्पर्धा का अभाव होने से अब सोयाबीन में कोई बड़ा फायदा नहीं हो रहा है। डॉलर चने के हालात देखकर सोयाबीन वाले संभलकर ही इसे बेच रहे हैं। हालांकि बेचने वालों को फायदा भी नहीं हो रहा है, लेकिन अपना धन नकद कर लेन-देन निपटाने में लगे हैं। बीज वाला सोयाबीन नहीं चला तो इसे प्लांटों की बिल्टी में बेचना पड़ेगा। पिछले साल भी ऐसा करना पड़ा था। मंडी में 2-3 व्यापारी ही सोयाबीन की बाहरी खरीदी बिल से कर व्यापार बढ़ा रहे हैं। पिकअप और मेटाडोर वाला सोयाबीन बगैर बिल का या बिल वाला इस पर जांच की खबर भी है। मंडी में सोयाबीन 4052 रुपए बिका।