पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कॉमेक्स एक्सचेंज में सोने में मंदी

कॉमेक्स एक्सचेंज में सोने में मंदी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कॉमेक्स एक्सचेंज में सोने में मंदी

इंदौर| मंगलवार की रात को कॉमेक्स एक्सचेंज में सोना-चांदी के भावों में अनपेक्षित गिरावट आने का प्रभाव लोकल भावों पर भी पड़ा है। सोना 32 हजार रुपए के अंदर चला गया। चांदी 40 हजार रुपए के आसपास आ गई। ग्रामीण इलाकों के व्यक्ति इतने महंगे सोना एवं चांदी का स्टॉक रखना पसंद नहीं करते हैं। इस वजह से बेचवाली बनी हुई है। चांदी में 350 रुपए एवं सोने में 390 रुपए की गिरावट रही। विश्व बाजार में सोना ऊपर में 1296.40 नीचे में 1281.90 डॉलर और चांदी ऊपर में 1634 नीचे में 1624 सेंट रह गई। सराफा बाजार में चांदी चौरसा 40125 सोना 10 ग्राम 31900 सिक्का 625 रुपए। उज्जैन| सोना केडबरी 32000 रवा 31900 चांदी पाट 40300 चांदी टंच 40000 सिक्का 700 रुपए। रतलाम| चांदी चौरसा 40000 चांदी टंच 40100 सिक्का 640 सोना स्टैंडर्ड 32000 सोना रवा 31850 जेवराती 31400 रुपए।

विश्व बाजार में भारतीय समयानुसार शाम 7.05 बजे सोना (फरवरी) 1289.50 डॉलर चांदी (मार्च) 1627 सेंट।

खबरें और भी हैं...