पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छेड़छाड़ की आशंका के बाद सब्बल चाकू से युवक के पिता व मौसा की हत्या

छेड़छाड़ की आशंका के बाद सब्बल-चाकू से युवक के पिता व मौसा की हत्या

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छेड़छाड़ की आशंका के बाद सब्बल-चाकू से युवक के पिता व मौसा की हत्या

देवास| विजयागंज मंडी के पास नकलन गांव में सोमवार रात छेड़छाड़ की आशंका के बाद एक युवक के पिता और मौसा की सब्बल-चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी दो सगे भाईयों को हिरासत में ले लिया है। हमला छेड़छाड़ की बात पर हुआ। इधर, दो हत्याओं के बाद गांव नकलन में भारी बल तैनात किया गया है। टीअाई उमरावसिंह ने बताया गांव नकलन में छेड़छाड़ की नीयत से एक घर में राहुल नामक युवक एक घर में घुसा तभी अन्य घर वाले आ गए। यह देख वह फरार हो गया। परिवार में इस बाद पर आपत्ति ली तो राहुल का पिता राधेश्याम नायक वहां पहुंचा। यहां कमल नाथ ने राधेश्याम के सामने उसके बेटे राहुल की हरकत पर आपत्ति जताई थी।









इस पर दोनों में बहस भी हुई तब कमल का भाई आनंदी आ गया। विवाद बढ़ते देख गांव में मिलने आया हुआ राधेश्याम का साड़ू भाई इंदरसिंह निवासी मोहम्मदखेड़ा भी बीचबचाव करने पहुंच गया। इसके बाद कमल और आनंदी ने मिलकर दोनों साड़ू भाईयों राधेश्याम और इंदरसिंह पर सब्बल और चाकू से हमला कर दिया। इंदरसिंह की मौके पर मौत हो गई जबकि राधेश्याम ने उज्जैन के जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

सब्बल-चाकू से हमला देख घबरा गए लोग

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार झगड़ा बढ़ने पर कुछ लोग बीचबचाव करने आए थे लेकिन छेड़छाड़ की शंका से आरोपियों के सिर पर खून सवार था। ऐसे में लोग बीच में नहीं आए। थाना प्रभारी ने बताया मृतक राधेश्याम का बेटा राहुल एक घर में घुसा था। तभी कमल आ गया, इसी बात से विवाद हुआ। राहुल तो भाग गया था लेकिन इसके बाद उसके पिता राधेश्याम और उनके साड़ू भाई इंदर से कमल और उसके भाई आनंदी का विवाद हुआ। जिसमें हमले में दोनों साड़ू भाईयों की मौत हो गई।

खबरें और भी हैं...