पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भैरवनाथ शकर मिल का टेंडर 2405 रुपए में

भैरवनाथ शकर मिल का टेंडर 2405 रुपए में

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भैरवनाथ का टेंडर बिना जीएसटी 2405 रुपए में गया। 10 से 15 हजार बोरी शकर भी बिकी। पोहा और बेसन में तेजी रही। लोकल में हल्दी के भाव ग्राहकी के अभाव में कम किए गए हैं। कर्नाटक में चुनाव परिणाम की वजह से खोपरा गोला एवं बूरा में कोई कामकाज नहीं हुआ। कपूर 800 से 825 रुपए बिकने लगा है। शकर के भावों में मंदी का वातावरण बना हुआ है। भावों में लगातार आ रही मंदी के बाद अब लेवाल और पीछे हटने लगे हैं। अंबालिका एवं मूला का टेंडर 2425 से 2430 रुपए में गए थे। संजीवनी का टेंडर 2451 रुपए में गया। संजीवनी मिल की शकर की क्वालिटी अच्छी होती है। उप्र में गुड़ के भावों में 25 से 50 रुपए की तेजी आ गई। लोकल में गुड़ में ग्राहकी का अभाव बना हुआ है।

पोहे की आवक उज्जैन से

पिछले वर्षों में पोहा, भाटापारा, रायपुर, उज्जैन, नवसारी (गुजरात) से भी आता था, उज्जैन के अलावा अन्य किसी भी सेंटर से पड़तल नहीं बैठने से केवल उज्जैन से आ रहा है। इस बार धान की उपलब्धि कठिन है। दीपावली से अभी तक पोहे के भावों में 9 रुपए किलो की तेजी आ चुकी है। इतनी तेजी पिछले वर्षों में कमी नहीं आई। पोहे के भावों में तेजी के बाद ग्राहकी कमजोर पड़ गई है। 25 से 50 बोरी पोहा खरीदने वाले व्यापारी 10 से 15 बोरी की खरीदी ही कर रहे हैं। धान की मिलगत खरीफ सीजन की फसल आने के बाद ही सुगम होगी, जब तक भावों में बड़ी मंदी के संयोग कम बताए जा रहे हैं। इंदौर में नारियल की आवक 3 ट्रक रहने से पुन: कुछ मात्रा में भाव बढ़ावा बोलने लगे। बेसन 2700 से 2900 रुपए (50 किलो) के भाव बताए गए।

सियागंज बाजार में शकर 2740 से 2770 गुड़ लड्‌डू 3200 कटोरा 3150 से 3200 चौरसा 2750 से 2800 हल्दी काढ़ी 11800 से 12000 लाल गाय 148 पावडर-501 1971 सुपर क्राउन 951 मयूर 1751 खोपरा गोला 188 से 195 खोपरा बूरा व्हील 4450 नाग 3125 सनगोल्ड 3125 लक्ष्य 3200 ताज 3500 साबूदाना 4200 से 4300 मीडियम 4400 से 4600 बेस्ट 4700 से 4850 ग्लास 4800 से 5400 वरलक्ष्मी 4800 1 किलो पैकिंग में 5800 सोल्जर 4250 सच्चामोती 4975 1 किलो में 5800 सच्चासाबू 5175 1 किलो में 5675 कालीमिर्च गारवल 397 से 405 एटम 411 से 417 मटरदाना 475 से 485 जीरा राजस्थान 155 से 165 ऊंझा हल्का 170 से 175 मध्यम 185 से 192 बेस्ट 200 से 205 सौंफ मोटी 85 से 95 मीडियम 115 से 140 बेस्ट 165 से 190 बारीक 170 से 190 नारियल मद्रास नया पानी 120 भरती 1600 से 1650 160 भरती 1750 से 1800 200 भरती 2050 से 2100 250 भरती 2050 से 2300 लौंग चालू 550 से 570 बेस्ट 600 से 625 दालचीनी 180 बेस्ट 185 जायफल 450 से 475 बेस्ट 575 जावत्री 1050 बेस्ट 1100 बड़ी इलायची 775 से 825 बेस्ट 925 से 975 पत्थर फूल 325 से 375 बेस्ट 425 बाद्यान फूल 210 से 215 शाहजीरा 300 से 350 ग्रीन 480 से 500 तेजपान 85 से 90 तरबूज मगज 138 से 140 नागकेसर 620 सौंठ 170 से 235 खसखस चालू 250 से 300 बेस्ट 325 से 400 धौली मूसली 1125 से 1150 पीला पावडर 680 सिंदूर 6100 पूजा बादाम 70 से 85 बेस्ट 150 से 160 अरीठा 38 से 45 सिंघाड़ा 90 से 92 बड़ा 95 से 115 मोरधन अल्पाहार 6800 हरी इलायची 1050 से 1125 मीडियम बोल्ड 1175 से 1125 बोल्ड 1275 से 1325 एक्स्ट्रा बोल्ड 1375 से 1500 काजू-240 950 से 960 काजू डब्ल्यू 320- 875 से 885 डब्ल्यू 1- 860 से 865 एस डब्ल्यू 300- 835 से 850 एसएस डब्ल्यू 815 से 825 काजू जेएच 840 से 845 टुकड़ी 780 से 800 बादाम मगज 680 से 690 बेस्ट 695 से 700 टॉच 550 खारक थोक में 5000 से 5500 मीडियम 6500 से 7500 बेस्ट 7500 से 9000 किशमिश कंधारी 275 से 350 बेस्ट 425 से 475 इंडियन 190 से 225 बेस्ट 230 से 240 चारोली 675 से 725 बेस्ट 850 से 900 मुनक्का 250 से 350 बेस्ट 400 से 450 अंजीर 725 से 775 बेस्ट 825 से 900 मखाना 725 से 775 बेस्ट 825 से 860 केसर 115 से 130 मैदा कट्‌टे में 1050 से 1100 रवा कट्‌टे में 1100 से 1150 आटा कट्‌टा 1050 से 1150 बेसन 2700 से 2900 बटाना बेसन 2100 से 2200 पोहा 3700 से 3900 रुपए।

हल्दी में नरमी

हल्दी में तेजी के बाद कुछ मात्रा में ग्राहकी कम होना और मुनाफारूपी बेचवाली से भावों में आंशिक रूप से कमी की गई है। लालगाय 148 रुपए व सुपर क्राउन 751 रुपए के भाव बोले जाने लगे। खोपरा बूरा आंशिक रूप से नरम ही रहा।

खबरें और भी हैं...