स्वस्तिक प्रवचन व श्रीराम कथा के लिए पंडाल का भूमिपूजन
उज्जैन | मक्सी रोड स्थित केशरबाग मेनगेट पर 29 मई से 6 जून तक रामकथा व स्वस्तिक प्रवचन समारोह होगा। इसके लिए रविवार को पं. वासुदेव शास्त्री के आचार्यत्व में कथा पंडाल का भूमिपूजन कर स्वस्तिक ध्वज की स्थापना की गई। नौ दिनों तक प्रतिदिन शाम 4 से 7 बजे तक डॉ. अवधेशपुरी महाराज कथा का श्रवण कराएंगे। कथा स्थल पर आकर्षक स्वस्तिक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। साथ ही रोज सुबह 7 से 9 बजे तक स्वस्तिक यज्ञ होगा। पं. शिवम गुरु के अनुसार महामंडलेश्वर शांतिस्वरूपानंद गिरि के सान्निध्य में सांसद डॉ. चिंतामणि मालवीय, सोनू गेहलोत, दिनेश त्रिपाठी, अनिलसिंह चंदेल, हरदयालसिंह ठाकुर, महेश पुजारी, भगवान वर्मा, अजीत मंगलम, विजय गिरी गोस्वामी, स्वामी मुस्कुराके, जियालाल शर्मा की उपस्थिति में भूमिपूजन समारोह हुआ।