उज्जैन | शासकीय धन्वन्तरि आयुर्वेद महाविद्यालय उज्जैन के प्रधानाचार्य डॉ. जे.पी. चौरसिया ने बताया कि महाविद्यालय परिसर में स्थित मिनी फार्मेसी में नवीन इकाई मिल मेकिंग (वटी निर्माण) का शुभारंभ १८ मई को किया गया है। इस इकाई में स्थित मशीनों द्वारा विभिन्न प्रकार की आयुर्वेद औषधी (वटी) का निर्माण रोगानुसार किया जाएगा। इसके पश्चात इन औषधियों द्वारा संबद्ध चिकित्सालय, चिमनगंज मंडी उज्जैन में आवश्यकतानुसार रोगियों का उपचार एवं औषधियों का नि: शुल्क वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर डॉ. सिद्धेश्वर सतुआ, डॉ. नृपेन्द्र मिश्रा, डॉ. वेदप्रकाश व्यास, डॉ. अजयकीर्ति जैन, डॉ. उर्मिला वाक्सार, डॉ. दिवाकर पटेल, डॉ. मुकेश गुप्ता, डॉ. दीपक नायक, डॉ. कमलेश धनोतिया, डॉ. निर्मला कुशवाह सहित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी डॉ. प्रकाश जोशी ने दी।
कर्मचारी आज मन्नत यात्रा के रूप में निकालेंगे वाहन रैली
उज्जैन | लिपिक वर्गीय कर्मचारियों की बहुप्रतिक्षित लंबित मांगों को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा गठित रमेशचंद्र शर्मा समिति की 23 अनुशंसाओं को शीघ्र लागू करने के लिए सोमवार को कर्मचारियों द्वारा वाहन रैली निकाली जाएगी। लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ, तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ व लघुवेतन कर्मचारी संघ के संयुक्त तत्वावधान में शाम 4 बजे टावर चौक से मन्नत यात्रा के रूप में वाहन रैली निकालकर कलेक्टर को ज्ञापन दिया जाएगा।