पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दीपा हत्याकांड: धर्मेंद्र ने रात में जिस युवक को कमरे में देख दीपा की हत्या की, पुलिस ने उसे सरकारी गवाह बनाया

दीपा हत्याकांड: धर्मेंद्र ने रात में जिस युवक को कमरे में देख दीपा की हत्या की, पुलिस ने उसे सरकारी गवाह बनाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसपी ने कहा- 90 दिन से पहले कोर्ट में चालान भी पेश कर देंगे

भास्कर संवाददाता | उज्जैन

वल्लभनगर में दीपा वर्मा की चाकू से हमला करने के बाद बेहोशी की हालत में जलाकर की गई हत्या में पुलिस को चश्मदीद गवाह मिल गया है। धर्मेंद्र जब दीपा से मिलने कमरे पर पहुंचा तब पहले से वहां विवेकानंद कॉलोनी का कुक्कू नामक युवक मौजूद था। उसके सामने धर्मेंद्र का दीपा से विवाद शुरू हुआ था। घटना में उक्त युवक की मौजूदगी होने से पुलिस ने रविवार को उसे सरकारी गवाह बना लिया।

विवेकानंद कॉलाेनी निवासी युवक का भी महिला के घर पर आना-जाना था। घटना वाले दिन जब उसे धर्मेंद्र ने दीपा के साथ देखा तो उससे बर्दाश्त नहीं हुआ और उसने उसकी नृशंस हत्या कर दी थी। रविवार को पुलिस आरोपी धर्मेंद्र गेहलोत निवासी चंदेसरी देवासरोड को वल्लभनगर इस घटनास्थल पर तस्दीक के लिए ले गई। जहां उसने बताया कि दीपा को कूलर से लेकर कई चीज मैंने ही दिलाई थी। माधवनगर पुलिस ने बताया कि आरोपी को दो दिन के रिमांड के बाद सोमवार को कोर्ट में पेश करेंगे। एसपी सचिन अतुलकर ने कहा कि उक्त केस को सनसनीखेज अपराधों में शामिल किया है, जिसमें 90 दिन के दौरान कोर्ट में चालान भी पेश करेंगे ताकि आरोपी को जल्द से जल्द कोर्ट से सख्त सजा मिले।

खबरें और भी हैं...