नीलगंगा पुलिस की टीम ने सूने मकान से मोबाइल चोरी करने वाली दो नाबालिग लड़की और कुछ लड़कों को पकड़ा है। इनसे चोरी के दस मोबाइल बरामद किए गए हैं। दोनों ही लड़कियां गिरोह बनाकर मोबाइल चोरी कर रही थी। पुलिस पूछताछ कर रही है।
नीलगंगा क्षेत्र के अलखधाम और शास्त्रीनगर के मकानों से दोपहर के समय लोगों के मोबाइल चोरी की शिकायत पुलिस को लगातार मिल रही थी। इसके बाद पुलिस ने दोनों एरिया में दोपहर के समय नजर रखना शुरू किया। संदेह के चलते दोनों लड़कियों को पकड़ा तो उन्होंने चोरी करने वाले दो-तीन अन्य नाबालिगों के बारे में भी जानकारी दी। एसआई केएल गेहलोत ने बताया कि एक लड़की नागदा और दूसरी शांतिनगर नीलगंगा की निवासी है। दोनों ही झोपड़ी नुमा घर में रहती हैं और गिरोह बनाकर निकलती। दोपहर में जिस घर का दरवाजा खुला दिखता उसमें रैकी कर घुस जाती और कमरें में रखा मोबाइल चुराकर भाग जाती। कई मोबाइल घर की खिड़की में हाथ डालकर भी चोरी किए। मामले में पता किया जा रहा है।