पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मुझे सिविल सर्विसेस में जाना था, शिक्षा महाकुंभ में मुझे न केवल विकल्प मिले बल्कि रास्ता भी आसान हो गया

मुझे सिविल सर्विसेस में जाना था, शिक्षा महाकुंभ में मुझे न केवल विकल्प मिले बल्कि रास्ता भी आसान हो गया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिम्बायोसिस एप्लाइड साइंसेज श्री वैष्णव विद्यापीठ विवि महाकाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट पारुल यूनिवर्सिटी कौटिल्य एकेडमी अक्षत इंटरनेशनल स्कूल एडवांस कॉलेज फ्यूचर विजन कॉलेज नवसंवत कॉलेज केटीएम निर्मला कॉलेज टेली एकेडमी

दैनिक भास्कर शिक्षा का महाकुंभ 2018 का समापन, आयोजन में आए विद्यार्थी एवं अभिभावक संतुष्ट होकर लौटे

भास्कर संवाददाता | उज्जैन

दैनिक भास्कर के शिक्षा महाकुंभ का रविवार को समापन हो गया। यह आयोजन शहर और आसपास के क्षेत्र के विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए काफी फायदेमंद साबित हुआ। उनका कहना था कि वे जिस उद्देश्य से इस आयोजन में आए वह पूरा हो गया। वे संतुष्ट होकर लौटे। खासकर करियर और आगे की पढ़ाई के लिए उन्हें यहां आकर नई जानकारियां मिलीं तथा चुनाव के लिए विकल्प भी।

आयोजन में तीन हजार से ज्यादा विद्यार्थियों व अभिभावकों ने भागीदारी की। 11 स्टॉलों पर उन्हें जानकारी देने के लिए विशेषज्ञ मौजूद थे। उनकी हर समस्या और जिज्ञासा का समाधान किया गया। आज के इस प्रतिस्पर्धी युग में सही कॅरियर का चुनाव एक सबसे बड़ी चुनौती है। किस कोर्स को करने से लाभ होगा या भविष्य में किस तरह के पाठ्यक्रम बेहतर कॅरियर के अवसर प्रदान करेंगे, यह जानकारी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को अासानी से नहीं मिल पाती। इसी लक्ष्य को ध्यान में रख कर दैनिक भास्कर द्वारा देवास रोड स्थित शर्मा परिसर पर तीन दिवसीय कॅरियर फेयर “शिक्षा का महाकुंभ 2018” आयोजित किया गया। इस फेयर का उद्देश्य क्षेत्र के विद्यार्थियों को अपने बेहतर कॅरियर के साथ-साथ नए एवं रोजगारोन्मुखी विकल्प की जानकारियां उपलब्ध कराना था। शिक्षा के इस महाकुंभ में शहर के अलावा कई प्रमुख यूनिवर्सिटी, विद्यालय, कॉलेज एवं कोचिंग संस्थान मौजूद थे। दैनिक भास्कर का यह प्रयास उन विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की समस्याओं को दूर करना था जो विद्यार्थी अपने कॅरियर एवं भविष्य को लेकर सही निर्णय नहीं ले पाते हैं। इसमें सफलता मिली। आयोजन में गर्मी से बचाव हेतु महावीर फॉगिंग द्वारा पूरे परिसर को एयरकूल्ड बनाया गया। महक आरओ वॉटर द्वारा पेयजल व्यवस्था की गई। खान स्टडी ग्रुप, श्री गुरु सांदीपनि ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूट का विशेष सहयोग रहा। साथ ही महाकुंभ में हमारे सहयोगी चित्रा ग्राफिक्स, सृजन एडवरटाइजिंग, अर्थ एडवरटाईजिंग, ऑर्बिट मीडिया हैं।

ये संस्थान हुए सम्मिलित

मैंने इस वर्ष 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की है। मैं सिविल सर्विसेस में जाना चाहता हूं। आयोजन ने मुझे बहुत सारे विकल्प दिए। शिवम राठौर, छात्र

मेरा बेटा एम.बी.ए. करना चाहता है। बेहतर यूनिवर्सिटी का चयन करने के लिए यहां मार्गदर्शन मिला। शोभा जेथलिया, अभिभावक

मैंने 12वीं पास की है। एमपीपीएससी एवं यूपीएसी की तैयारी के लिए उज्जैन से बाहर जाना पड़ता था, लेकिन यहां मुझे पूरी जानकारी मिली। प्राची शर्मा, छात्रा

मुझे 12वीं करने के बाद आगे की पढ़ाई के लिए अच्छे कॉलेज का चयन करना था, शिक्षा के महाकुंभ में कई संस्थानों के पास जॉब अोरिएंटेड कोर्सेस उपलब्ध थे, जिनसे मेरी समस्या का समाधान हो गया। तनिशा विश्वकर्मा, छात्र

खबरें और भी हैं...