पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 12वीं में 70% से ज्यादा अंक लाने वाले विद्यार्थियों की आज मुख्यमंत्री करेंगे कॅरियर काउंसिलिंग

12वीं में 70% से ज्यादा अंक लाने वाले विद्यार्थियों की आज मुख्यमंत्री करेंगे कॅरियर काउंसिलिंग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट घोषित होने के बाद अब विद्यार्थियों को कॅरियर काउंसिलिंग के संबंध में भी जानकारी दी जाएगी। हम छू लेंगे आसमां: मुख्यमंत्री कॅरियर काउंसिलिंग पहल की सोमवार से शुरुआत होगी। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (आरएमएसए) के एडीपीसी गिरीश तिवारी ने बताया 21 से 31 मई तक 12वीं कक्षा में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का कैरियर काउंसलिंग का पहला चरण होगा। प्रतिदिन जिला स्तर के उत्कृष्ट विद्यालय आैर जिला स्तरीय कॉलेज व रोजगार विभाग द्वारा विद्यार्थियों को कॅरियर मार्गदर्शन दिया जाएगा। सोमवार को जिले के सभी विकासखंडों में मुख्यमंत्री चौहान के संदेश का सीधा प्रसारण किया जाएगा। उज्जैन में शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिकउमावि माधवनगर में कार्यक्रम रखा जाएगा। सुबह 10:35 से 11 बजे तक मुख्यमंत्री 12वीं में 70% से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे। इसके अलावा सुबह 11 से 11:30 बजे तक फोन इन सुविधा द्वारा उनकी जिज्ञासाओं का समाधान भी करेंगे। जिले में 12वीं में 70 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों की संख्या 2993 है।

अभा हिंदू अधिवेशन 2 को : अभा हिंदू अधिवेशन 2 से 12 जून को गोवा में होगा। शामिल होने के लिए मप्र युवा शिवसेना गोरक्षा न्यास के कार्यकर्ता मनीषसिंह चौहान के नेतृत्व में 1 जून को न्यास कार्यकर्ता रवाना होंगे।

दिव्यांग व्यक्ति को रोजगार से जोड़ने की जानकारी दी

उज्जैन |
जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र की बैठक गत दिवस हुई। इसमें केंद्रीय प्रबंधन समिति सदस्य पंकज मारू ने नए नियम के संबंध में दिशा-निर्देश दिए व 21 प्रकार की दिव्यांगता की जानकारी दी। उन्होंने बताया किस प्रकार दिव्यांग व्यक्ति को रोजगार से जोड़ा जा सकता हे। साथ ही उन्हें दी जाने वाली सहायता के संबंध में भी निर्देश दिए। बैठक में डिप्टी कलेक्टर शैली कनाश, संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय सीएल पंथारी भी मौजूद थे।

कृषि उमावि.खरसोदखुर्द का नामकरण चंपालाल पंड्या के नाम पर

उज्जैन | बड़नगर तहसील के शासकीय कृषि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खरसौंदखुर्द का नामकरण कलेक्टर मनीषसिंह ने विद्यालय की भूमि के दानदाता स्व. ठाकुर चंपालाल पंड्या (भाईजी) के नाम पर किया है। तत्कालीन शिक्षा मंत्री व वर्तमान में ऊर्जा मंत्री पारसचंद्र जैन ने हासे स्कूल के नए भवन के भूमिपूजन समारोह में नामकरण की घोषणा की थी।

खबरें और भी हैं...