डॉ. छाबड़ा का सम्मान व पुस्तक का विमोचन
उज्जैन | लोकमान्य तिलक शिक्षा महाविद्यालय की पूर्व प्राचार्य डॉ. प्रेम छाबड़ा का रविवार को फ्रीगंज स्थित निजी होटल में सम्मान किया गया। इस अवसर पर पूर्व छात्र ललित शर्मा द्वारा लिखित पुस्तक ‘कला एवं पुरातत्व में श्रीराम’ का विमोचन भी किया गया। समारोह की अतिथि पूर्व अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा डॉ. उषा श्रीवास्तव थीं। इस अवसर पर डॉ. हरीश व्यास, विद्या जोशी, प्रियांशी पारिक, कुलदीप जुनेजा, अल्पना भार्गव, राजेंद्र डोर, पवन कानूनगो, डॉ. अर्चना श्रीवास्तव, डॉ. अलका व्यास उपस्थित थे।