पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • संबल योजना के कार्यक्रम में स्वास्थ्य शिविर, लोगों को मिल सकेगा उपचार

संबल योजना के कार्यक्रम में स्वास्थ्य शिविर, लोगों को मिल सकेगा उपचार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संभागायुक्त एमबी ओझा व कलेक्टर मनीष सिंह ने आयुक्त निवास पर रविवार को ‘मुख्यमंत्री मजदूर कल्याण (संबल) योजना के कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों की बैठक ली। 27 मई को यह कार्यक्रम होगा। संभागायुक्त ने कलेक्टर को निर्देश दिए कि कार्यक्रम भव्य एवं सुव्यवस्थित आयोजित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएं। अधिकारियों को योजनाबद्ध तरीके से कार्य सौंपकर बेहतर से बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल पर डोम और टेंट को मजबूत व वॉटर प्रूफ बनवाने के लिए संबंधित को निर्देश दिए। कार्यक्रम स्थल पर फूलों से साज-सज्जा करने, स्वास्थ्य शिविर लगाने, विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाने आदि तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के 5 करोड़ से अधिक लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण भी 27 मई को किया जाएगा। इसके लिए सभी विभागों को पूरी जानकारी के साथ 21 मई को आयोजित बैठक में चर्चा के लिए उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने किया निरीक्षण

कलेक्टर मनीष सिंह ने अधिकारियों के साथ नानाखेड़ा स्टेडियम का निरीक्षण किया। सबसे पहले उन्होंने जेसीबी द्वारा मैदान का समतलीकरण करवाने के लिए अधिकारी को निर्देशित किया। उन्होंने यहां प्रवेश व निकासी द्वार आदि के संबंध में चर्चा करते हुए रैम्प बनाने को भी कहा है। शासन की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विभिन्न विभाग लगभग 70 स्टाल्स आयोजन स्थल पर लगाएंगे। गर्मी से निजात के लिये बड़े कूलर भी जिला प्रशासन द्वारा रखवाए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...