पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • उच्चतम न्यायालय में सुनवाई न होने से श्रमिक निराश

उच्चतम न्यायालय में सुनवाई न होने से श्रमिक निराश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उच्चतम न्यायालय में मिल श्रमिकों के भुगतान के संबंध में 18 मई को पेशी होना थी लेकिन उच्चतम न्यायालय में प्रकरण बोर्ड पर प्रस्तुत नहीं हुआ। जिससे हजारों रुपए खर्च होने के बाद भी बिनोद मिल्स श्रमिक निराश हैं।

बिनोद मिल्स संघर्ष समिति की रविवार को श्रम शिविर कोयला फाटक पर हुई बैठक में वक्ताओं ने यह कही। अध्यक्षता हरिशंकर शर्मा ने की। ओमप्रकाश भदौरिया, संतोष सुनहरे, प्रहलाद यादव, मेवाराम, रामनारायण कुवाल, प्रद्योत चंदेल, शंकरलाल वाड़िया ने भी अपनी बात रखी। वक्ताओं ने न्याय प्रणाली पर कटाक्ष करते हुए कहा नेताओं और प्रभावशाली लोगों की सुनवाई के लिए उच्चतम न्यायालय के दरवाजे रात को 12 बजे खुल जाते हैं किंतु दो हजार श्रमिक मर गए और जो बाकी बचे हैं उनकी ओर ध्यान देने और सुनवाई के लिए न्यायालय के पास समय नहीं है। वक्ताओं ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से फिर गुहार लगाई है कि वे अपनी घोषणा का पालन करने के लिए मजदूरों को उनका बकाया भुगतान शीघ्र करें।

खबरें और भी हैं...