उज्जैन | सर्वोदयी, गांधीवादी डाॅ. एसएन सुब्बाराव ग्राम अंबोदिया स्थित सेवाधाम आश्रम में होने वाले अंतरराष्ट्रीय युवा शिविर के लिए रविवार को आए। सेवाधाम आश्रम के संस्थापक सुधीर भाई गोयल के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया। डाॅ. सुब्बाराव 30 मई तक सेवाधाम में रहेंगे।