उज्जैन | महाकालेश्वर मंदिर में सामान्य दर्शनार्थी प्रवेश द्वार पर एक दर्शनार्थी का महिला सुरक्षाकर्मी से विवाद हो गया। महिला सुरक्षाकर्मी का कहना था कि दर्शनार्थी अवैधानिक तरीके से घुसने की कोशिश कर रहा था। उसे जब रोका गया तो धमकियां देकर अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा। इसकी शिकायत मंदिर समिति के उच्च अधिकारियों को की। बाद में अन्य लोगों ने विवाद को शांत किया।