पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • माझी समाज प्रदेश अध्यक्ष ने मांगें नहीं मानने पर आत्मदाह की चेतावनी दी

माझी समाज प्रदेश अध्यक्ष ने मांगें नहीं मानने पर आत्मदाह की चेतावनी दी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन | माझी आदिवासी पंचायती समाज के प्रदेश अध्यक्ष राकेश वर्मा ने समाज हितों की मांगे नहीं माने जाने पर आत्मदाह की चेतावनी दी है। समाज की विभिन्न मांगों को लेकर समाज की कोर कमेटी भी बनाई गई है जो इसके लिए आंदोलन के बारे में सोमवार को फैसला करेगी।

चामुंडा चौराहा स्थित प्रेमछाया परिसर में रविवार को आयोजित समाज के प्रदेश स्तरीय, जिला स्तरीय, तहसील स्तरीय कार्यकर्ता सामाजिक सद्भावना अधिवेशन में प्रदेश अध्यक्ष राकेश वर्मा ने बताया विगत विधानसभा चुनाव 2013 में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के समक्ष जनआशीर्वाद यात्रा के दौरान समाज के 251 लोगों ने मुंडन करवा कर सरकार का ध्यान आकर्षित कराया था। इसके दो वर्ष बाद 22 जुलाई 2015 को उज्जैन में डॉ. भीमराव आंबेडकर प्रतिमा के सामने प्रदेश अध्यक्ष ने अर्द्धमुंडन करवाकर 7 दिन पदयात्रा निकल कर मुख्यमंत्री निवास पर जाकर चर्चा की थी। वर्मा ने बताया इस महाधिवेशन में समाज को राजनीति की मुख्य धारा से जोड़ने, उपजातियों को अजजा वर्ग में शामिल करने सहित विभिन्न मुद्दों पर मंथन किया। वर्मा ने बताया अब यदि माझी (मछुआरा) आदिवासी पंचायती समाज की समस्या का समाधान मुख्यमंत्री ने नहीं किया तो मैं आत्मदाह करूंगा। महाधिवेशन में भोपाल, शहडोल, राजगढ़, भिंड, गुना, विदिशा, देवास, सीहोर सहित अन्य जिलों से समाजजन आए।

सामाजिक सद््भावना अधिवेशन में हाथ उठाकर संकल्प लेते प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश, जिला व तहसील स्तरीय पदाधिकारी।

खबरें और भी हैं...